गिनी ने ताजा इबोला प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की, 12 लोगों की गई जान

Ads

गिनी ने ताजा इबोला प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की, 12 लोगों की गई जान

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 02:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

डकार (सेनेगल), 19 जून (एपी) गिनी ने इबोला के ताजा प्रकोप के अंत की घोषणा की है। फरवरी में संक्रमण के मामले सामने आए थे और इसने 12 लोगों की जान ले ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी अफ्रीका में इस खतरनाक बीमारी की वजह से 2014 से 2016 के बीच 11,300 लोगों की मौत के बाद से गिनी में उभरने वाला यह ताजा प्रकोप था।

गिनी में इस प्रकोप की घोषणा 14 फरवरी को हुई थी। इसके दक्षिणी नजेरेकोर प्रांत में एक स्थानीय समुदाय में तीन मामले सामने आए थे। यहां 16 मामलों की पुष्टि हुई थी और सात संभावित मामले थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने इबोला प्रकोप के नियंत्रण के लिए प्रभावित समुदाय, सरकार, गिनी के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों की प्रशंसा की है।

एपी स्नेहा उमा

उमा