तेल अवीव, नौ अप्रैल (एपी) इजराइल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि लेबनान की राजधानी बेरूत पर बुधवार को किए गए उसके भीषण हवाई हमलों में हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम का एक सहयोगी मारा गया।
इजराइल ने मारे गए व्यक्ति की पहचान कासिम के सचिव एवं रिश्तेदार अली यूसुफ हरशी के रूप में की है।
हिजबुल्ला ने इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
एपी
सिम्मी मनीषा
मनीषा