कनाडा में एक मस्जिद में श्रद्धालुओं को अपशब्द करने पर भारतीय मूल का एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

कनाडा में एक मस्जिद में श्रद्धालुओं को अपशब्द करने पर भारतीय मूल का एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 10, 2023 / 05:09 PM IST,
    Updated On - April 10, 2023 / 05:09 PM IST

टोरंटो, 10 अप्रैल (भाषा) कनाडा के ओंटारियो में एक मस्जिद में खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने तथा श्रद्धालुओं पर अशोभनीय धार्मिक टिप्पणियां करने एवं उन्हें धमकाने के आरोप में 28 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

सीटीवी न्यूज ने रविवार को खबर दी कि ओंटारियो में मारखाम के डेनिसन स्ट्रील में मस्जिद में अशांति फैलने संबंधी कॉल आने के बाद शुक्रवार रात को टोरंटो में शरण करूणाकरण को हिरासत में लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करूणाकरण गाड़ी से मस्जिद के अंदर गया और वह सीधे अपनी गाड़ी एक श्रद्धालु के पास ले गया, उसे धमकी दी एवं अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी की।

खबर के अनुसार एक अधिकारी का कहना है कि संदिग्ध मस्जिद जाने से पहले परिसर के पार्किंग क्षेत्र में खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाते हुए पहुंचा।

योर्क रिजनल पुलिस ने एक बयान में कहा कि जांचकर्ताओं ने इस घटना के बाद आरोपी को विभिन्न अपराधों को लेकर आरोपित किया है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश