Israel Iran War Update: पाकिस्तान के दोस्त ईरान में भी वही ‘आतंकवादी’ वाले गुण..? इजरायली पीएम ने बताई वजह, ईरान को कहा-दुनिया के लिए खतरा
Israel Iran War Update: इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक बार फिर ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
netanyahu news/ image source: ibc24 x handle
- नेतन्याहू का ईरान पर तीखा हमला
- इजराइल-अमेरिका साथ लड़ने का दावा
- अर्जेंटीना राष्ट्रपति की अहम यात्रा
Israel Iran War Update: इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक बार फिर ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei की इजराइल यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इजराइल और अमेरिका तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सिर्फ क्षेत्रीय संघर्ष नहीं, बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है, जिसमें लोकतांत्रिक देशों को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
Israel Iran tensions 2026: नेतन्याहू ने क्या कहा ?
नेतन्याहू ने इस मौके पर दोनों देशों के रिश्तों को भी मजबूत बताते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा के लिए यह साझेदारी बेहद अहम है। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में ईरान पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ईरान पूरी दुनिया को आतंकित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की नीतियां केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसका असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है।
Netanyahu statement Iran: ईरान पश्चिमी सभ्यता को नष्ट करना चाहती है- नेतन्या
उनके अनुसार, ईरान की सरकार एक ऐसी तानाशाही व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करती है, जो लगातार अस्थिरता फैलाने में लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल और उसके सहयोगी देश इस तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। अपने बयान को और सख्त बनाते हुए नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ईरान पश्चिमी सभ्यता को कमजोर और नष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ सीमाओं का नहीं, बल्कि मूल्यों और जीवनशैली का भी है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Punjab Kings Vs LSG: प्रियांश और कोनोली का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने LSG को इतने रनों से दी पटखनी, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23
- US Iran Peace Talk: शांतिवार्ता पर मंडराया संकट! अब ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्त, अमेरिका कर रहा था डेलीगेशन भेजने की तैयारी

Facebook


