इज़राइल, लेबनान 45 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत : अमेरिका

Ads

इज़राइल, लेबनान 45 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत : अमेरिका

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 01:10 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 01:10 AM IST

वाशिंगटन, 15 मई (एपी) वाशिंगटन में वार्ता के एक और दौर के बाद इजराइल और लेबनान अपने युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि यह दो “सार्थक” दिनों की बातचीत के बाद हुआ है, और इसके बाद 2-3 जून को और बातचीत होगी।

इजराइल और लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के बीच की अस्थिर शांति संधि रविवार को समाप्त होने वाली थी।

पिगोट ने सोशल मीडिया पर कहा, “हमें उम्मीद है कि ये चर्चाएं दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूर्ण मान्यता और उनकी साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा की स्थापना को बढ़ावा देंगी।”

भाषा प्रशांत

प्रशांत