Israel US Iran War: ईरान पर नहीं, कुवैत पर जिम्मेदारी! अमेरिकी सेना ने बताया कैसे गिरे 3 F-15E
कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई विमानों को 'गलती से मार गिराया' : अमेरिकी सेना
Israel US Iran War | Photo Credit: FILE
- कुवैत की वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E जेट मार गिराए
- सभी छह पायलट सुरक्षित, हालत स्थिर बताई गई
- नतांज परमाणु सुविधा पर हमले की खबर, IAEA ने नुकसान की पुष्टि नहीं की
दुबई:Israel US Iran War अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को ‘गलती से मार गिराया’। अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के हमले शामिल थे।
Israel US Iran War उसने कहा, ‘‘कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को मार गिराया। चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए, उन्हें बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस अभियान में समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।’’
अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला
अमेरिका-इजराइल ने नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा, अब तक एजेंसी को कोई संकेत नहीं मिला है कि ईरान में परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया है। ईरान में राजधानी तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दूर दक्षिण में नतांज में परमाणु केंद्र जमीन के ऊपर और नीचे स्थित प्रयोगशालाओं का एक स्थल है। वहां ईरान के अधिकांश यूरेनियम संवर्धन का कार्य किया गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Girlfriend Kills Boyfriend: गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर ये काम करा करता था बॉयफ्रेंड, युवती ने किया कुछ ऐसा, पुलिस अधिकारी भी रह गए दंग
- US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका
- Tehsil Ashleel Dance Video: सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस! होली के रंगारंग कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Facebook


