कुवैत ने ईरान पर बुबियान द्वीप पर हमला करने के लिए सशस्त्र दल भेजने का आरोप लगाया

Ads

कुवैत ने ईरान पर बुबियान द्वीप पर हमला करने के लिए सशस्त्र दल भेजने का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 05:02 PM IST

दुबई, 12 मई (एपी) कुवैत ने ईरान पर पश्चिम एशिया के इस देश के एक द्वीप पर हमला करने के लिए सशस्त्र ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ का एक दल भेजने का आरोप लगाया।

ईरान ने कुवैत के इस आरोप को तुरंत स्वीकार नहीं किया। युद्ध के दौरान कुवैत पर कई बार हमले किए गए थे।

कुवैत ने दावा किया कि गार्ड के छह सशस्त्र सदस्यों के एक दल ने इराक और ईरान के निकट फारस की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित बुबियान द्वीप में घुसपैठ करने की कोशिश की।

इसने दल पर ‘‘शत्रुतापूर्ण कृत्यों’’ को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

कुवैत ने कहा कि उसने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि दो भाग गये।

इसने कहा कि हमले में उसका एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश