यूक्रेन संकट के बीच अब उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, थर्रा उठे लोग, दिखा खौफनाक मंजर
समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उसके पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी , North Korea fires ballistic missile amid Ukraine crisis,
सियोल। (एपी) उत्तर कोरिया ने एक महीने के विराम के बाद और अमेरिका तथा उसके सहयोगियों के यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले पर ध्यान केंद्रित करने के बीच रविवार को समुद्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उसके पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ देर रात से हो रही बारिश, कई जगह गिरे ओले
यह इस साल उत्तर कोरिया का हथियारों का आठवां परीक्षण है तथा 30 जनवरी के बाद से पहला परीक्षण है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपनी हथियार प्रौद्योगिकी में सुधार लाने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका पर लंबे समय से बाधित वार्ता के बीच प्रतिबंधों से छूट देने का दबाव बना रहा है।
यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: राष्ट्रपति के बाद अब नागरिकों ने भी उठाए हथियार, तबाही का मंजर देख खौला यूक्रेन के नागरिकों का खून
कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर कोरिया वाशिंगटन पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका के यूक्रेन संघर्ष में व्यस्त होने का इस्तेमाल अपनी परीक्षण की गतिविध को तेज करने में कर सकता है।
इस बीच जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल ने पूर्वी तट और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरने से पहले करीब 600 किलोमीटर की अत्यधिक ऊंचाई पर तकरीबन 300 किलोमीटर तक उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि जहाजों या विमानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें : CBSE Term 2 Exam Date : प्रैक्टिकल एग्जाम की समय सारणी जारी, एक क्लिक में देखें नोटिफिकेशन
दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भी उत्तर कोरिया की राजधानी के क्षेत्र से मिसाइल परीक्षण का पता लगाया है और उन्होंने इस पर ‘‘गहरी चिंता तथा खेद’’ व्यक्त किया। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक के दौरान दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच इस परीक्षण के समय को ‘‘दुनिया और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति तथा स्थिरता के लिए अवांछित’’ बताया।
यह भी पढ़ें : सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक हालत में मिली छत्तीसगढ़ की ये एक्ट्रेस, लॉज में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार

Facebook


