सॉल्जबरी (मेरीलैंड, अमेरिका), पांच जुलाई (एपी) मेरीलैंड के पूर्वी तट पर एक पार्टी में हुई गोलीबारी में 14 साल के किशोर की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। काउंटी शेरिफ के कार्यालय के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के की है।
सोशल मीडिया पर उपलब्ध बयान के अनुसार, विकोमिको काउंटी शेरिफ कार्यालय को आधी रात के कुछ देर बाद सॉल्जबरी में गोलीबारी की सूचना मिली। वाशिंगटन डीसी से 193 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित सॉल्जबरी की आबादी करीब 33,200 है।
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि जांच में पता चला है कि सात लोगों को गोली लगी है और उनमें से 14 साल के एक किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। अन्य छह घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।
कैप्टन टिमोथी रॉबिनसन ने फोन पर बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच की जा रही है।
एपी अर्पणा माधव
माधव