Petrol Diesel Price Today 20 June 2026 | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 20 June 2026 आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के बढ़ते दाम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। खाने-पीने के सामान से लेकर घरेलू उपयोग की चीजों तक की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी पेट्रोल डीजल के दामों में भी लगातार (Petrol Diesel Price) बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। आज पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट आई है।
Petrol Diesel Price Today 20 June 2026 दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की सरकार ने पट्रोल की कीमतों में 74 रुपए और डीजल की कीमतों में 67 रुपए की कटौती की है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद अब पेट्रोल की कीमत 299.78 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 311.78 रुपये हो जाएगी। अभी ये कीमतें 373.78 रुपये और 378.78 रुपये प्रति लीटर हैं।
बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है। इसकी कीमत में बदलाव का असर मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास पर पड़ता है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में बदलाव का असर भी आम जनता पर पड़ता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर, प्लांट और बड़े जनरेटर में होता है।