एरिज़ोना के छोटे हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना, दो की मौत

Ads

एरिज़ोना के छोटे हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना, दो की मौत

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 12:41 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 12:41 PM IST

माराना (एरिजोना), नौ अप्रैल (एपी) एरिजोना के एक छोटे हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

माराना के मेयर जॉन पोस्ट ने बताया कि विमान हवाई पट्टी से बाहर चला गया और उसमें आग लग गई।

शहर के प्रवक्ता विक हॅथवे ने कहा कि विमान में दो लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई। उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। माराना पुलिस विभाग ने बताया कि दुर्घटना में किसी अन्य को चोट नहीं लगी।

‘नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड’ (एनटीएसबी) दुर्घटना के कारण की जांच कर रहा है। माराना, टक्सन से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

एपी

मनीषा वैभव

वैभव