एथेंस, 28 अप्रैल (एपी) यूनान की राजधानी एथेंस में मंगलवार को एक हथियारबंद व्यक्ति ने पहले एक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय और फिर एक अदालत परिसर में गोलीबारी कर कई लोगों को घायल कर दिया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूनानी मीडिया की खबरों के अनुसार, पुलिस 89 वर्षीय संदिग्ध की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शॉटगन से पहले राजधानी के मध्य स्थित सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में गोलीबारी की, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, संदेह है कि इसके बाद उसी व्यक्ति ने एथेंस की एक अदालत के परिसर में भी गोलीबारी की, जहां कई अन्य लोग घायल हुए।
हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एपी खारी मनीषा
मनीषा