सवाना (अमेरिका), 18 फरवरी (एपी) अमेरिका के जॉर्जिया में संघीय आव्रजन अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद भागने की कोशिश कर रहे ग्वाटेमाला के चालक ने एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी जिससे एक शिक्षिका की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (आईसीई) के अनुसार, हादसा सोमवार को सवाना के बाहरी इलाके में हुआ और आरोपी चालक ऑस्कर वास्केज लोपेज मंगलवार को भी जेल में ही रहा। उस पर वाहन से हत्या करने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाने सहित कई आरोप हैं। लोपेज (38) अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा है।
आईईसी की प्रवक्ता लिंडसे विलियम्स ने मंगलवार को कहा कि आव्रजन अधिकारी लोपेज को आव्रजन न्यायाधीश के 2024 के निर्वासन आदेश को लागू करने के लिए ढूंढ रहे थे और उन्होंने यह भी बताया कि लोपेज का कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं है।
विलियम्स ने बताया कि आईसीई अधिकारियों ने सायरन बजाकर यातायात रोकने का संकेत दिया जिस पर लोपेज ने गाड़ी रोक दी, लेकिन जब वे उसके वाहन के पास पहुंचे तो वह भाग गया।
आईसीई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लोपेज ने ‘यू-टर्न’ लिया और वह ट्रैफिक लाइट को पार कर गया, जिसके बाद दुर्घटना हुई।
सवाना चाथम काउंटी स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जिस महिला की मौत हुई है वह उनके स्कूल में अध्यापिका थी।
एपी सुरभि सिम्मी
सिम्मी