PM Modi Donald Trump Talk: ट्रंप की इस धमकी के बाद, पीएम मोदी ने फोन पर की बातचीत..! 40 मिनट तक हुई चर्चा, क्या आने वाला है बड़ा फैसला?

Ads

PM Modi Donald Trump Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बीते शाम एक अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई।

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 10:44 AM IST

Narendra modi/ image source: IBC24News x handle

HIGHLIGHTS
  • मोदी-ट्रंप अहम बातचीत
  • 40 मिनट तक चर्चा
  • ईरान सीजफायर के बाद संवाद

PM Modi Donald Trump Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बीते शाम एक अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस चर्चा को वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि ईरान सीजफायर के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बातचीत है, ऐसे में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर गहन चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और उससे जुड़े सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

PM Modi and Trump Talks: ट्रंप ने स्ट्रेट होर्मुज को ब्लॉक करने का ऐलान किया

यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉक करने का ऐलान किया है। इस फैसले ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल आपूर्ति मार्गों में से एक माना जाता है। ऐसे में भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देश के लिए यह मुद्दा बेहद संवेदनशील हो जाता है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें क्षेत्रीय स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर संभावित प्रभावों पर बात की गई।

America Iran War Update: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर शुरू हुई नई बंहस

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिकी “डेडलाइन” भी चर्चा में है। ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की गई, तो अमेरिकी बल समुद्र में ही जहाजों को नष्ट करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि Strait of Hormuz वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है।

इन्हें भी पढ़ें:

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई

जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा

आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की

किसने किससे बात की?

मोदी-ट्रंप फोन पर चर्चा

बातचीत कितनी देर चली?

करीब 40 मिनट तक

बातचीत कब हुई?

सीजफायर के बाद पहली बार