जंगल की आग में सुलग रहा ये देश, बचाव में जुटे 3,000 से अधिक दमकलकर्मी, 29 घायल

this country burning in forest fire, 29 injured : जंगल की आग में सुलग रहा ये देश, बचाव में जुटे 3,000 से अधिक दमकलकर्मी, 29 घायल

जंगल की आग में सुलग रहा ये देश, बचाव में जुटे 3,000 से अधिक दमकलकर्मी, 29 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: July 11, 2022 7:40 am IST

Forest Fire : नई दिल्ली। यूरोप में इन दिनों गर्मी से हालात खराब हो रहे हैं। यूरोप के पुर्तगाल में एक जंगल में भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। यहां रविवार को 3,000 से अधिक दमकलकर्मी और 60 से अधिक विमान जंगल की आग को बुझाने के काम में जुटे रहे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 29 लोग घायल हो गए हैं।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

पुर्तगाल के सरकारी टेलीविजन और अन्य स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि आग से झुलसे 12 दमकलकर्मियों और 17 नागरिकों को इलाज के लिए चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। रविवार दोपहर तक पुर्तगाल की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि 3,000 से अधिक दमकलकर्मी आग का मुकाबला कर रहे हैं।

Read More : Horoscope 11 July : वृश्चिक समेत इन राशियों पर पड़ेगा शनि की ढैय्या का प्रभाव, रहना होगा सतर्क

यूरोपीय संघ ने रविवार को अपने अग्निशमन हवाई बेड़े सहायता कार्यक्रम को सक्रिय किया जो सदस्य देशों को पुर्तगाल की मदद के लिए संसाधनों को साझा करने की अनुमति देता है। यूरोपीय संघ के संकट आयुक्त, जेनेज लेनार्सिक के अनुसार, स्पेन ने भी तुरंत मदद की पेशकश की। स्पेन ने हाल में जंगल की आग का भी सामना किया है। पुर्तगाल की सरकार ने कहा कि उसने जमीन पर तैनात अपने कर्मियों की सहायता के लिए 60 विमान तैनात किए हैं।

Read More : Ind Vs Eng 3rd T20: हार्दिक पंड्या ने दी रोहित शर्मा को गाली? वायरल हो रहा वीडियो, स्पोर्ट्स एक्सपर्ट ने बताया सच

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में