आतंकवादी घटना है दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से किया गया हमला : लंदन पुलिस

Ads

आतंकवादी घटना है दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से किया गया हमला : लंदन पुलिस

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 08:10 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 08:10 PM IST

लंदन, 29 अप्रैल (एपी) दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से किया गया हमला आतंकवादी घटना है। लंदन पुलिस ने यह घोषणा की।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि क्या बुधवार के हमले में विशेष रूप से यहूदी समुदाय को निशाना बनाया गया।

पुलिस के अनुसार, गोल्डर्स ग्रीन इलाके में हुए हमले में 34 और 76 वर्षीय दो व्यक्तियों को चाकू से किए गए हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्या के प्रयास के संदेह में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एपी नेत्रपाल माधव

माधव