महिला ने बीच शो में उतारे कपड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
Woman took off clothes in the middle show : मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के एक महिला कॉमेडियन ने शो के दौरान मंच पर ही
Woman took off clothes in the middle show
नई दिल्ली : Woman took off clothes in the middle show : मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के एक महिला कॉमेडियन ने शो के दौरान मंच पर ही अपने कपड़े उतार दिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुरे देश में बवाल मच गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला कॉमेडियन के प्रेमी पर आरोप है कि उसने ही यह वीडियो शूट कर उसे अपने यूट्यूब पेज पर अपलोड किया था।
चार जून को शूट किया गया था वीडियो
Woman took off clothes in the middle show : बता दें कि, यह वीडियो चार जून को शूट किया गया था। आरोपी महिला सीती नूरामीरा अब्दुल्ला (26) पर आरोप है कि उसने मंच पर अपने पारंपरिक परिधान को उतार दिया। उसने अंदर छोटी ड्रेस पहनी हुई थी। सीती के प्रेमी एलेक्जेंडर नवीन विजयचंद्रन (38) ने कुआलालंपुर के क्रैकहाउस कॉमेडी क्लब के ओपन माइक सेशन में फिल्माए गए इस 54 सेकेंड के वीडियो को बाद में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर दिया था।
Provokasi melampau… pic.twitter.com/p6p6i0UyvB
— MYNEWSHUB (@mynewshub) July 9, 2022
सीती के और भी वीडियो है यूट्यूब चैनल पर
Woman took off clothes in the middle show : इस कपल के यूट्यूब चैनल पर सीती के और भी वीडियो हैं, जिसमें उन्होंने लॉन्जरी पहनी हुई है और कुछ वीडियो में वह सेक्स टिप देती नजर आ रही हैं। सीती और विजयचंद्रन पर बुधवार को अदालत में आरोप लगाए गए। सीती ने समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाने के आरोपों से इनकार किया जबकि विजयचंद्रन ने भी अपमानजनक कंटेंट अपलोड करने और बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज किया। दोनों को बाद में 20,000-20,000 रिंगिट पर जमानत दी गई लेकिन जुर्माना राशि नहीं भरने की वजह से वे बुधवार देर रात तक हिरासत में ही रहे।
स्थानीय प्रशासन ने रद्द किया क्लब का लाइसेंस
Woman took off clothes in the middle show : इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस विवादित शो की मेजबानी करने वाला कॉमेडी क्लब भी निशाने पर आ गया। स्थानीय प्रशासन ने क्लब का लाइसेंस रद्द कर दिया है। हालांकि, प्रशासन को अपने फैसले को लेकर काफी दबाव का सामना भी करना पड़ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्लब ने तुरंत इस कपल के क्लब में परफॉर्म करने पर पाबंदी लगा दी थी। इसके साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
क्लब ने जारी किया बयान
Woman took off clothes in the middle show : क्लब ने बाद में बयान जारी कर कहा था, महिला की हरकतों की वजह से मलेशिया में अभी उभर रही कॉमेडी फ्रैटरनिटी की छवि खराब हुई है। बता दें कि विजयचंद्रन को पहले भी इसी तरह के पब्लिसिटी स्टंट करने से रोके जाने पर Merdekarya लाइव म्यूजिक वैन्यू को जलाने की धमकी देने का आरोप लग चुका है। उस समय सीती और विजयचंद्र ने कहा था कि Merdekarya का बार Bar B मुस्लिमों को धोखे से पोर्क परोस रहा था। उन्होंने इसकी जांच की भी मांग की थी।
यह भी पढ़े : एक बार फिर शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस वजह से प्रशासन ने लगाई थी रोक
Woman took off clothes in the middle show : इस ताजा मामले पर Merdekarya का कहना है, यह साफ है कि इस कपल का एजेंडा है कि यह अपने सेक्स कल्ट को बढ़ावा देने के लिए आर्ट से जुड़े स्थानीय स्थलों का इस्तेमाल करता है। अगर इन्हें ऐसा करने की मंजूरी नहीं दी जाती या इन पर बैन लगा दिया जाता है तो ये प्रशासन का इस्तेमाल कर उसे निशाना बनाने की योजना बनाते हैं। वहीं, डगलस लिम और हैरिथ इस्कंदर जैसे मलेशिया के कुछ बड़े स्टैंडअप कॉमेडियन ने एक पत्र लिखकर क्रैकहाउस कॉमेडी क्लब का समर्थन किया है।

Facebook


