UPSC के इन पदों पर निकली रिक्तियां, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरुप दिया जाएगा वेतनमान

Ads

UPSC के इन पदों पर निकली रिक्तियां, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरुप दिया जाएगा वेतनमान

  •  
  • Publish Date - August 23, 2018 / 07:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 12:21 AM IST

नई दिल्ली। सरकार नौकरी की तैयारी सरकार रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जी हां! संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में अलग-अलग पदों पर कई रिक्तियां निकली हैं। इतना ही नहीं इन पदों पर नौकरी पाने वालों का वेतनमान 7वें वेतनमान की सिफारिशों के अनुरुप दिया जाएगा।

पढ़ें-बैंक ऑफिसर ने अपनी दोस्त की मां को लगाया 10 लाख का चूना, ATM की जानकारी लेकर ठगी

चलिए आपको बताते हैं कि किन पदों कितनी रिक्तियां है और क्या शैक्षिक योग्‍यता होगी

 

सबसे पहले बात करते हैं पद विवरण की.

पदों का विवरण:  

जूनियर अफसर

लेक्‍चरर

जूनियर टेक्निकल अफसर 

जूनियर साइंटिफिक अफसर

डिप्‍टी लेजिस्‍लेटिव काउंसिल

केमिस्‍ट एंड मेटलर्जिस्‍ट

प्रिंसिपल अफसर और वाइस प्रिंसिपल/ असिस्‍टेंट इंस्‍पेक्‍टर ऑफ ट्रेनिंग/ इंडस्ट्रियल लायजन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां होनी हैं। 

 

कुछ पदों की संख्या की बात की जाए तो 34 पदों पर रिक्तियां हैं। 

 जूनियर टेक्निकल अफसर  3 पद 

जूनियर साइंटिफिक अफसर (बॉयोलोजी) के लिए 2 

साइंटिस्‍ट ‘बी’ (फिजिक्‍स) के लिए 2 

डिप्‍टी लेजिस्‍लेटिव काउंसिल के लिए 4 

केमिस्‍ट एंड मेटलर्जिस्‍ट, रेलवे बोर्ड के लिए 7 

प्रिंसिपल अफसर (इंजीनियरिंग) कम-ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर जनरल के लिए 1 

लेक्‍चरर के लिए 9  और वाइस प्रिंसिपल/ असिस्‍टेंट इंस्‍पेक्‍टर ऑफ ट्रेनिंग/ इंडस्ट्रियल लायजन ऑफिसर के लिए 6 पदों पर रिक्तियां हैं।

पढ़ें-पटरी पर मिली महिला और उसके दो बच्चों की लाश, आत्महत्या की आशंका

शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए अलग है। इसके लिए आप  http://www.upsc.gov.in/ पर जाकर चैक कर सकते हैं।

वेब डेस्क, IBC24