post office new scheme 2024
नई दिल्लीः Recruitment for Staff Car Driver भारतीय डाक विभाग में इन दिनों स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के 29 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छूक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Read more : 7th pay commission : कर्मचारियों की DA बढ़ोतरी पर बड़ा अपडेट, होली पर सरकार कर सकती है ऐलान
Recruitment for Staff Car Driver एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवारों के पास हल्के और भारी मोटर वाहनों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके बाद, मोटर मैकेनिज्म की नॉलेज होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम तीन साल के लिए हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन को मोटे कागज के लिफाफे के उचित आकार में स्पष्ट रूप से “MMS दिल्ली में स्टाफ कार ड्राइवर (सीधी भर्ती) के पद के लिए आवेदन” के रूप में स्पष्ट रूप से स्पीड पोस्ट / रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों को द सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सी-121, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-I, नारायणा, नई दिल्ली -110028 पर भेजना होगा। वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।