Police Recruitment 2022: कांस्‍टेबल, सब-इंस्‍पेक्‍टर के 16,614 पदों पर निकली वैकेंसी, यहां पर जाने पूरा डिटेल्स

Police Recruitment, Sarkari Naukri 2022: पुलिस विभाग में नौकरी पाने के इच्‍छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर विजिट कर आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता और अन्य डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं, कुल 16,614 रिक्‍त पदों पर भर्ती की जानी है।

Police Recruitment 2022: कांस्‍टेबल, सब-इंस्‍पेक्‍टर के 16,614 पदों पर निकली वैकेंसी, यहां पर जाने पूरा डिटेल्स

Uttarakhand ASI Recruitment 2022

Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 27, 2022 11:01 am IST

नई दिल्‍ली, 27 अप्रैल 2022। Police Recruitment, Sarkari Naukri 2022: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने तेलंगाना पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर (SI) तक के 16,614 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, पुलिस विभाग में नौकरी पाने के इच्‍छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर विजिट कर आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता और अन्य डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 02 मई, 2022 से आयोजित की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

read more: मंदिर की रथयात्रा के दौरान हुई बड़ी घटना, करंट लगने से 10 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल

रिक्तियों का विवरण:

– SCT PC सिविल और/या समकक्ष – 15644
– SCT SI सिविल और/या समकक्ष – 554
– SCT PC IT और CO/मैकेनिक/ ड्राइवर – 383
– SCT SI IT और CO/PTO/AFI FPB – 33

read more:  आने वाले 4-5 दिनों में बदल जाएगा मौसम, कहीं चलेगी लू और धूलभरी आंधी, तो कहीं बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Police Recruitment, Sarkari Naukri 2022: चयन के दौरान तीन राउंड की परीक्षा आयोजित की जाएगी, प्रीलिम्‍स लिखित परीक्षा, शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और अंतिम लिखित परीक्षा (FWE)। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार जो तेलंगाना राज्य के स्थानीय हैं, उन्‍हें 500 रुपये की फीस जमा करनी होगी जबकि अन्‍य सभी उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन की फीस 1000 रुपये निर्धारित है।

read more: म्यांमा की अदालत ने सू ची को भ्रष्टाचार के मामले में पांच साल जेल की सजा सुनायी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डिग्री, केंद्रीय अधिनियम, राज्य के अनंतिम अधिनियम, या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान द्वारा प्राप्‍त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही SI पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए जबकि कांस्टेबल पद के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित है, आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com