मोबाइल मार्केट में पांच नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में चीनी कंपनी, 8 हजार से शुरू है कीमत

Ads

मोबाइल मार्केट में पांच नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में चीनी कंपनी, 8 हजार से शुरू है कीमत

  •  
  • Publish Date - June 16, 2018 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 03:56 AM IST

डिजिटल होती दुनियां में आपको स्मार्टफोन में ही सारी चीजें मिल जाती है। इसलिए स्मार्टफोन बाजार में स्मार्ट मोबाइल की बिक्री धड़ल्ले से बढ़ी है। जिसे देखते हुए चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी होमटोम मिड रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन की नई सीरीज के साथ भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में हैं। कंपनी पांच मिड रेंज के स्मार्टफोन लाएगी। जिसकी शुरुआती कीमत आठ हजार रुपए रखी गई है। 

ये भी पढ़ें- एंबुलेंस से हो रही थी शराब सप्लाई, 84 हजार की शराब जब्त

चीनी कंपनी शेंजेन के मुताबिक भारत में वो अपने संचालन के पहले साल में ही पर्याप्त मार्केट शेयर हासिल करना चाहती है। साथ ही कंपनी मेक इन इण्डिया के तहत भारत में निर्माण को बढ़ावा देगी और स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें- पूजा करने को लेकर दो पुजारियों में विवाद, एक-दूसरे पर जमकर भांजी लाठी ..देखें वीडियो

कंपनी ने कहा कि, वो ग्राहकों की ज़रूरतों के अनुसार अपने प्रोडक्ट्स में लगातार नए बदलाव लाती रहती है। इसी दृष्टिकोण के साथ कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार शुरू किया और अब भारत के तेजी से विकसित होते बाजार को अपनी सेवाएं देने जा रही है।

 

वेब डेस्क, IBC24