नाग-नागिन को देखकर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत

Ads

नाग-नागिन को देखकर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - October 30, 2020 / 04:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र में एक घर में नाग-नागिन के जोड़े को देखकर शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत हो गई।

पढ़ें- सैनिक स्कूलों में 2021-2022 से लागू होगा ओबीसी आरक्षण, 27 प्रतिशत स…

एसपी (देहात) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि नकुड थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर जट में किसान वीरेन्द्र सिंह (55) के घर में सांप का जोड़ा निकल गया जिसे देखकर दिल का दौरा पड़ने से सिंह की मौत हो गई।

पढ़ें- अर्थी पर सवार होकर नामांकन फार्म खरीदने पहुंचे उम्मीदवार, रामनाथ को.

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त ही वन विभाग की टीम को सूचित किया । वन विभाग की टीम ने सांप के इस जोड़े को पकड़कर जगल में छोड़ दिया।

 

ताजा खबर