MP Mein Aaj Ka Mausam: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Mein Aaj Ka Mausam: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Mein Aaj Ka Mausam | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन में तेज धूप और गर्मी
  • उज्जैन सबसे गर्म शहर रहा, तापमान 41°C

भोपाल: MP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है। जिसके बाद बाद भी कई राज्यों में गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में इस महीने मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मई के महीने में मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां पिछले कई दिनों से आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। (MP Weather Update Today)

21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

MP Mein Aaj Ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 21 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के 21 जिलों भारी बारिश होगी। वहीं राजधानी भोपाल, उज्जैन और इंदौर समेत 34 जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। यहां दिनभर तेज धूप निकलने के आसार हैं और तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

सबसे गर्म रहा ये शहर

प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जहां दिन का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 39.3 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री और ग्वालियर में 34 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में आज किन जिलों में बारिश होगी?

ग्वालियर चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 21 जिलों में बारिश की संभावना है।

भोपाल का आज का तापमान कितना रहेगा?

भोपाल में आज अधिकतम तापमान लगभग 39–40 डिग्री रहने की संभावना है।

उज्जैन सबसे गर्म क्यों रहा?

उज्जैन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।