बिहार: डीजीपी ने होली के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

Ads

बिहार: डीजीपी ने होली के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 11:25 PM IST

पटना, 28 फरवरी (भाषा) बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने शनिवार को होली से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।

होली चार मार्च को मनाई जाएगी।

कुमार ने बताया कि होली पर उपद्रव नहीं किया जायेगा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी पुलिस थानों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, “प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे हर दो घंटे में डीजीपी नियंत्रण कक्ष को स्थिति की रिपोर्ट दें।”

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र