Dhanteras 2022 : कुबेर देवता की पूजा करने से पहले जान लें ये बात, कभी नहीं होगी पैसों की कमी…

Ads

Dhanteras 2022 : कुबेर देवता की पूजा करने से पहले जान लें ये बात : Dhanteras 2022: Know Kuber Dev's Puja Vidhi & Significance

  •  
  • Publish Date - October 10, 2022 / 06:48 AM IST,
    Updated On - November 28, 2022 / 11:41 PM IST

Dhanteras 2022: These gods are also worshiped on Dhanteras

नई दिल्ली । दीपावली से दो दिन पहले पूरे देश में हर्ष के साथ धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। अक्टूबर माह के 23 तारीख को इस बार ये त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। 23 अक्टूबर को अगर आप विधि विधान से भगवान कुबेर की पूजा करें तो आपके सारे दुख हर लिए जाएंगे। कुबेर देव और धन की देवी का धनतेरस के दिन विशेष महत्व होता है। अगर कोई ऋद्धालु सच्चे मन से कुबेर देव की पूजा करें तो उनकी सारी मनोकमनाए पूर्ण होती है।

यह भी पढ़े :  School Closed: राजधानी समेत कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला

हिंदू ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार हर देवी-देवता के पास एक-एक जिम्मेदारी दी गई थी। भगवान शिव ने देवताओं के धन की रक्षा के लिए कुबेर जी को इसका भार सौंपा था। इसके बाद से ही भगवान कुबेर ने सभी देवताओं के धन को हमेशा सुरक्षित रखा इसलिए उन्हें देवताओं के धन का धनाध्यक्ष भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े :  राजधानी के सबसे बड़े मॉल में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटे 1122 लोग, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दिया ये आदेश

कुबेर जी देवताओं के धन को उचित रूप से संग्रह करके रखते थे और कभी भी धन में व्यर्थ नहीं होने देते थे। ऐसा माना जाता है कि कुबेर जी की वजह से ही देवताओं ने हमेशा अपने धन का सदुपयोग किया था। इस कारण से ही आज भी धन के देवता के रूप में कुबेर जी की पूजा की जाती है।