Groww Share Price: दोहरी मार का बड़ा झटका, ब्लॉक डील की आंधी में फंसा ये शेयर, अचानक 7% की गिरावट से निवेशकों में पसरा सन्नाटा!

Ads

Groww Share Price: लगभग 6 महीने पहले लिस्ट हुई ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में भारी गिरावट आई। लॉक-इन खत्म होने और ब्लॉक डील के दबाव से बिकवाली बढ़ी। करोड़ों शेयर अनलॉक हुए और तय फ्लोर प्राइस ने भी गिरावट को तेज कर दिया। (NSE: GROWW, BSE: 544603)

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 04:32 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 04:32 PM IST

(Groww Share Price/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • शेयर में शुरुआती कारोबार में करीब 7% तक गिरावट
  • ₹418.19 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म
  • लगभग 68% इक्विटी अब ट्रेडिंग के लिए खुली

नई दिल्ली: Groww Share Price: ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही करीब 7% तक टूट गया। बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली क्योंकि एक तरफ बड़ी ब्लॉक डील की खबर आई और दूसरी तरफ शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया। इन दोनों वजहों ने मिलकर निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर कर दिया और शेयर दबाव में आ गया।

लॉक-इन खत्म होने से बढ़ा दबाव

रिपोर्ट के मुताबिक नुवामा अल्टरेनिटव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार करीब 418.19 करोड़ रुपये के शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ है जो कंपनी की लगभग 68% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। अब ये शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं। जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ने का डर पैदा हो गया। हालांकि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बिकेंगे। लेकिन निवेशकों को मुनाफा निकालने की आजादी मिल जाती है।

ब्लॉक डील और फ्लोर प्राइस का असर

इसके साथ ही बड़ी ब्लॉक डील भी सामने आई है। जिसमें पीक XV, YC Holdings, Ribbit Capital और Sequoia Capital जैसे बड़े निवेशक करीब 4.3% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। यह डील लगभग 49.8 करोड़ डॉलर यानी करीब 4,750 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। इस ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस 177 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से करीब 8.5% कम है। इसी डिस्काउंट ने भी शेयर पर दबाव बढ़ाया।

Billionbrains Garage Ventures Ltd – स्टॉक अपडेट (12 मई 2026)

मेट्रिक विवरण
कंपनी Billionbrains Garage Ventures Ltd
आखिरी कीमत (LTP) 183.89 INR
आज का बदलाव −9.63 (−4.98%)
ओपन 184.00 INR
हाई 187.50 INR
लो 180.00 INR
मार्केट कैप 1.13 LCr
P/E Ratio 54.09
52-वीक हाई 227.20 INR
52-वीक लो 112.00 INR
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड नहीं

शेयर की मौजूदा चाल

आज कारोबार में कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.98% गिरकर 183.89 रुपये पर बंद हुआ। जबकि दिन के दौरान यह 6.99% तक टूटकर 180 रुपये तक पहुंच गया था। कंपनी के आईपीओ में शेयर 100 रुपये के भाव पर जारी हुआ था और नवंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद 14% प्रीमियम मिला था। कुछ ही महीनों में यह 227.20 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था। जिससे निवेशकों को 100% से ज्यादा का रिटर्न मिला था।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

ग्रो की पैरेंट कंपनी के शेयर क्यों गिरे?

लॉक-इन खत्म होने और बड़ी ब्लॉक डील के चलते शेयर में भारी बिकवाली आई, जिससे करीब 7% तक गिरावट देखी गई।

कितना लॉक-इन खत्म हुआ है?

रिपोर्ट के अनुसार करीब ₹418.19 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ है, जो लगभग 68% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है।

क्या लॉक-इन खत्म होने का मतलब शेयर बिक ही जाएंगे?

नहीं, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि शेयरहोल्डर्स अब चाहें तो अपने शेयर बेच सकते हैं, लेकिन बिक्री अनिवार्य नहीं होती।

ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस क्या रखा गया है?

ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस ₹177 प्रति शेयर तय किया गया है, जो पिछले बंद भाव से लगभग 8.5% डिस्काउंट पर है।