Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : chamba-banjar assembly 2022
Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवारों की दिल की धडकनें लगातार तेज होती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के पहाडो और बादियों में मतगणना की गूंज सुनाई देने लगी है। हिमाचल में किसकी सरकार यह खुलासा ईवीएम के माध्यम से होने वाला है। सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना आठ दिसंबर को आठ बजे होगी और पहला रुझान ठीक साढ़े आठ बजे सामने आ जाएगा। जिन 68 सीटों में 40 पर दोनों ही बड़ी पार्टियां दावा कर रही हैं, उनमें से बगावत से भरी या निर्दलीय उम्मीदवारों की पैठ वाली करीब 18 सीटें ऐसी हैं, जो सरकार का फैसला करेंगी। इन सीटों पर निर्दलीय कड़ी टक्कर देने की स्थिति में हैं और इनकी मौजूदगी से फैसला किसी भी करवट बदल सकता है। हिप्र की 68 सीटों पर जनता के किमते वोट बताएंगे कि प्रदेश का किंग मेकर कौन होगा। कहने को तो हिप्र ठंडा प्रदेश है लेकिन मतगणना के दिन शाम को स्थिति साफ हो जाएगी कि किसके खून में कितना दम है। भाजपा कांग्रेस ने तैयारियां और प्रचार में कोई कमी नहीं रखी।
Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : अगर हिमाचल प्रदेश के एक्जिट पोल की बात करें तो प्रदेश में 68 विस सीटों पर मतदान हुआ है। तो देखा जा रहा है कि बीजेपी को 24 से 34 के बीच सीटें मिल सकती है। तो वहीं कांग्रेस को 30 से 40 के बीच सीट मिलने का अनुमान है। और निर्दलीय के खाते में 4 से 8 तक सीट जा सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने गुजरात में जितना जोर दिखाया है उतना जोर हिमाचल में नहीं देखने को मिला। सर्द हवाओं ने ‘आप’ के संजोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मुख हिमाचल प्रदेश की ओर मोडा ही नहीं। जिसके ‘आप’ का खाता ही नहीं खुलने का अनुमान देखा जा रहा है।
Himachal Pradesh Exit Poll 2022 : भाजपा कांग्रेस ने तैयारियां और प्रचार में कोई कमी नहीं रखी। अगर भाजपा की बात करें तो भाजपा से नेशनल अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिप्र में हुंकार भरी थी। इन नेताओं ने प्रदेश की जनतो को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोडी। इनकी गर्जना कितनी तेज है यह तो आने वाली 8 दिसंबर की तारीख तय कर देगी। तो वहीं कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली थी। हिप्र में कांग्रेस की सत्ता को वापस लाना प्रियंका के लिए एक चुनौती हो सकती है। जो आने वाले लोकसभा चुनाव में काम में आएगी। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोडो यात्रा में व्यस्त है तो बहन प्रियंका ने प्रदेश में चुनाव प्रचार से लेकर पार्टी की तमाम गतिविधियों पर नजर बनाके रखी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या शेरनी प्रियंका की दहाड पहाडों और प्रदेश के गलियारों तक पहुंच पाती है या नहीं।
read more : गुजरात बनने के बाद किसने किया सबसे ज्यादा राज, जानें क्या कहता है 62 साल का इतिहास
चंबा सदर सीट पर आखिरी वक्त में टिकट काटे जाने से नाराज इंदिरा कपूर निर्दलीय मैदान में उतरी हैं। यहां ग्रामीण और शहरी इलाके के बीच मुकाबला हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी शहरी क्षेत्र से थे। जबकि इंदिरा कपूर ग्रामीण इलाके से संबंधित थी। इंदिरा कपूर ने जो कार्ड खेला है, उसमें कामयाबी हासिल हुई और वोटों का ध्रुवीकरण हो पाया, तो यहां परिणाम बेहद दिलचस्प रहेगा। हमीरपुर में अशीष शर्मा आखिरी घड़ी में निर्दलीय हुए थे। उन्होंने दोनों ही दलों के वोट बैंक में बड़ी सेंध मारी है।
हमीरपुर में 71 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। अशीष शर्मा की मौजूदगी कांग्रेस की जीत में खलल डाल सकती है, तो कुल्लू के बंजार में महेश्वर सिंह खिमी राम का मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल अब तीन दिन बाद विधानसभा चुनावों की मतगणना के बाद सारी सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी।
जिला 2022
चंबा – 74.02
कांगड़ा – 71.68
लाहौल-स्पीति – 73.37
कुल्लू – 76.88
मंडी – 75.17
हमीरपुर – 71.18
ऊना – 77.28
बिलासपुर – 76.21
सोलन – 77.00
सिरमौर – 79.08
शिमला – 72.05
किन्नौर – 72.38