Israel-Iran War Death Toll: इजरायल-ईरान युद्ध में देश की एक बड़ी आबादी ख़त्म.. नुकसान का आंकड़ा जानकर रह जायेंगे दंग, खुद ही पढ़ें

Ads

Israel-Iran War Latest Death Toll: ईरान के राजदूत ने कहा, अमेरिका-इजरायल हमलों में 1300 नागरिकों की मौत, हजारों घर और संस्थान नष्ट।

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 10:15 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 10:22 AM IST

Israel-Iran War Latest Death Toll || Image- Just Security FILE

HIGHLIGHTS
  • इजरायल-ईरान युद्ध में 1300 से ज्यादा मौतें
  • हजारों घर और संस्थान हुए तबाह
  • चार ईरानी राजनयिकों की भी मौत

Israel-Iran War Death Toll: तेहरान: संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने मंगलवार को बताया कि 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन में अब तक 1,300 से ज्यादा सिविलियन्स की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इन हमलों में ईरान के 9,669 से अधिक नागरिक ठिकाने भी नष्ट हो गए हैं।

घनी आबादी वाले इलाकों में हमले का आरोप

Israel-Iran War Death Toll: इरावानी के मुताबिक तबाह हुए जगहों में 7,943 घर, 1,617 व्यावसायिक और सेवा केंद्र, 32 मेडिकल और दवा से जुड़े संस्थान, 65 स्कूल और शैक्षणिक संस्थान तथा 13 रेड क्रिसेंट की इमारतें शामिल हैं। इसके अलावा कई पावर सप्लाई से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को भी गहरा नुकसान पहुंचा हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल जानबूझकर नागरिक इलाकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं। इरावानी ने कहा कि इन हमलों में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान नहीं किया जा रहा है और घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

हमले में चार ईरानी राजनयिकों की भी मौत

Israel-Iran War Death Toll: उन्होंने बताया कि शनिवार रात तेहरान समेत कई शहरों में फ्यूल स्टोरेज सेंटर्स पर भारी हमले हुए, जिससे जहरीले धुएं और प्रदूषण का खतरा बढ़ गया। इसके अलावा तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ, जिसमें कई नागरिक विमान और हवाई अड्डे की सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। होर्मोजगान प्रांत के क़ेश्म द्वीप पर एक पानी शोधन संयंत्र पर हमले से 30 गांवों की वाटर सप्लाई प्रभावित हुई।

इरावानी ने यह भी दावा किया कि रविवार तड़के लेबनान के बेरूत स्थित रामादा होटल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें चार ईरानी राजनयिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस युद्ध को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। जहां तक अपने देश की बात है तो ईरान लोगों और देश की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की

ओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण

गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत; दो गिरफ्तार

यह भी देखें:-

मप्र: सरकार ने गैस और तेल की स्थिति की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन

नक्सलवाद के खात्मे के बाद मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय बलों को हटा लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री

 

1. इजरायल-ईरान युद्ध में कितने लोगों की मौत हुई है?

ईरान के अनुसार अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक 1,300 से अधिक नागरिक मारे गए हैं।

2. युद्ध में किन-किन जगहों को नुकसान हुआ है?

हमलों में हजारों घर, व्यापारिक केंद्र, अस्पताल, स्कूल और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े ढांचे नष्ट हुए हैं।

3. बेरूत में हुए हमले में क्या हुआ था?

ईरान के अनुसार बेरूत के रामादा होटल पर हमले में चार ईरानी राजनयिकों की मौत हुई।