Lost Parrot Raipur : बस एक सूचना और 10 हज़ार आपके! राजधानी में लाडले तोते की तलाश में मालिक ने खोल दी तिजोरी! सुरक्षित वापस लाने वाले को मिलेगा नकद इनाम

Ads

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 08:15 PM IST

Lost Parrot Raipur / Image Source : IBC24

Lost Parrot Raipur  रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ एक परिवार अपने खोए हुए पालतू तोते (Indian Ringneck Parrot) को लेकर बेहद परेशान है। अपने चहेते पक्षी को वापस पाने के लिए मालिक ने न केवल पोस्टर छपवाए हैं, बल्कि उसे सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

2 फरवरी से है लापता

मिली जानकारी के अनुसार, यह ‘मेल इंडियन रिंगनेक’ तोता 2 फरवरी को दोपहर करीब 2:10 बजे सड्डू, सेक्टर-8 स्थित अपने घर से उड़ गया था। तब से परिवार के सदस्य उसे लगातार ढूंढ रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के सदस्यों ने तोते को वापस पाने की चाह में एक पोस्टर छपवा दिया।

Lost Parrot Raipur  क्या है तोते की पहचान ?

दरअसल इस तोते की प्रजाति: मेल इंडियन रिंगनेक (Male Indian Ringneck Parrot) है। उसके शरीर का रंग हरा और गहरी लाल चोंच है। मालिक ने तो यहाँ तक यह भी छपवा दिया है की तोते का स्वभाग बहुत ही मिलनसार है।

Lost Parrot Raipur  मदद की अपील

मालिक ने अपील की है कि यदि किसी को भी यह तोता दिखाई दे या मिले, तो उसे सुरक्षित पकड़ लें या तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचित करें। तोते को सफलतापूर्वक वापस सौंपने वाले को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होने इस पोस्टर में अपने नंबर की भी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें