कोरोना योद्धा डॉ. शुभम उपाध्याय के परिजनों दी जाएगी बीमा की 50 लाख की राशि, सीएम ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है

Ads

कोरोना योद्धा डॉ. शुभम उपाध्याय के परिजनों दी जाएगी बीमा की 50 लाख की राशि, सीएम ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 05:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

भोपाल । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कोरोना वॉरियर स्वर्गीय डॉक्टर शुभम उपाध्याय को याद किया है, सीएम शिवराज ने कहा कि डॉक्टर शुभम उपाध्याय पर मध्यप्रदेश को गर्व है।

ये भी पढ़ें- 12 हजार वर्गफीट पर ईरानियों का अवैध कब्जा, प्रशासन करेगी बड़ी कार्रव…

सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार उनके परिजनों के साथ है। हम शुभम को तो वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनके परिवार की मदद जरुर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- करंट वाले तारों में उलझकर हुई थी हाथी की मौत, पुलिस के डर से ग्रामी…

सीएम ने बताया कि स्वर्गीय डॉक्टर शुभम उपाध्याय के परिजनों को सहायता स्वरूप बीमा की 50 लाख की राशि देने का निर्णय मध्यप्रदेश शासन ने लिया है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया 28 और 29 नवंबर को दौरे पर,

बता दें कि  कोरोना योद्धा डॉक्टर शुभम उपाध्याय का निधन कोविड-19 से हो गया था। डॉक्टर शुभम उपाध्याय  ने इलाज के दौरान भोपाल के चिरायु अस्पताल में  दम तोड़ दिया था।
इससे पहले डॉ. शुभम के जल्द स्वस्थ होने के लिए सीएम शिवराज ने भी ट्वीट किया था, सीएम ने डॉ. शुभम के बेहतर इलाज के लिए एक करोड़ रु मंजूर किए थे।

ये भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया, कहा-

बता दें कि मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम कुमार उपाध्याय का इलाज  मध्यप्रदेश सरकार ने कराने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद को लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- हम कानून के मसौदे को देने जा रहे अंतिम रूप, रोशनी एक्ट

सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शुभम उपाध्याय को कोरोना हो गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीज़ों का इलाज करते वक्त उन्हें भी कोरोना हो गया था। हालत बिगड़ने पर डॉ शुभम को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

शीर्ष 5 समाचार