Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026
Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026: तेहरान: आज शनिवार को इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्री-एम्प्टिव सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी खुद इज़राइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इसी दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। (Israel Attacks Iran Live Video) हालांकि, तेहरान में हुए कथित विस्फोट को लेकर ईरानी सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह पूरा वाकया ऐसे समय में हुआ है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से कूटनीतिक और सामरिक खींचतान जारी है।
इसी बीच इज़राइल के कई इलाकों में सायरन भी बजाए गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये अलर्ट सीधे तौर पर ईरान पर किए गए हमले से जुड़े थे या नहीं। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
#Israel attacked #Iran and declared the state of emergency. pic.twitter.com/pqQ5tMWJiD
— Frdm (@freedom3635) February 28, 2026