अमेजन ने भारत से ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया, अन्य के साथ साझेदारी की

Ads

अमेजन ने भारत से ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया, अन्य के साथ साझेदारी की

  •  
  • Publish Date - January 19, 2021 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) अमेजन ने मंगलवार को स्टार्टअप इंडिया, सिकोइया कैपिटल इंडिया और फायरसाइड वेंचर्स के साथ साझेदारी की, जिसके तहत शुरुआती स्टार्टअप को अपना ब्रांड वैश्विक स्तर पर ले जाने में मदद के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

अमेजन ग्लोबल सेलिंग प्रपेल (एजीएसपी) कार्यक्रम को प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप की मदद करने के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनके उपभोक्ता उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेशकश की जा सके और भारत से वैश्विक ब्रांड को तैयार किया जा सके।

स्टार्टअप उत्प्रेरक कार्यक्रम के तहत अमेजन ने भारत और दुनिया भर में अमेजन से जुड़ी दिग्गज हस्तियों के एक संरक्षक मंडल का गठन किया है, जिसमें स्टार्टअप इंडिया के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

एक बयान के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत आवेदन की प्रक्रिया तीन सप्ताह में शुरू होगी, जिसमें 10 स्टार्टअप को चुना जाएगा।

अमेजन इंडिया के प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि आमेजन ग्लोबल सेलिंग के कारोबार जोरहाद है और भारत के निर्यातक इसमें उत्तरोत्तर अधिक सक्रियता दिखा रहे हैं।

निवेश संवर्धन एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया के दीपक बागला प्रबंधन निदेक एवं मुख्य कार्यपालक दीपक बागला ने इसे अमेजन की सामयिक पहल बनाया है।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर