अरविंद फैशंस ने चौथी तिमाही में 66.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Ads

अरविंद फैशंस ने चौथी तिमाही में 66.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 02:34 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) कपड़े बनाने वाली कंपनी अरविंद फैशंस लिमिटेड का गत वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 66.34 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 72.49 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 1,189.06 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,364.79 करोड़ रुपये रही। कुल खर्च बढ़कर 1,295.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 1,134.03 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 183.66 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 32.98 करोड़ रुपये था। राजस्व 4,619.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,266.19 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चार रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 1.60 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। हालांकि, यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

कंपनी की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमीषा जैन ने 2025-26 ‘‘एक और मजबूत वर्ष’’ बताते हुए कहा कि यह कंपनी की आय गुणवत्ता और निरंतरता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आगे हमारा ध्यान प्रमुख ब्रांड में वृद्धि तेज करने, नए संबंधित उत्पाद वर्गों में विस्तार, ब्रांड निवेश बढ़ाकर उपभोक्ता जुड़ाव मजबूत करने और ब्रांड अनुभव को बेहतर बनाकर प्रत्यक्ष चैनल की हिस्सेदारी बढ़ाने पर रहेगा।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय