बीएसई का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत घटकर 40 करोड़ रुपये पर

Ads

बीएसई का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत घटकर 40 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 3, 2022 / 06:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) प्रमुख शेयर बाजार बीएसई का जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत घटकर 40 करोड़ रुपये पर आ गया।

बीएसई ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले समान तिमाही में एक्सचेंज ने 51.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एक्सचेंज की आलोच्य अवधि में कुल आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 197.7 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 185.7 करोड़ रुपये रही थी।

बीएसई के साथ पंजीकृत निवेशक खातों की कुल संख्या अब 11 करोड़ से अधिक हो गई है और इसमें वृद्धि जारी है। पिछले दो साल में यह संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

भाषा रिया अजय

अजय