नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में मजबूत रुख और रुपए के कमजोर होने के साथ शादी ब्याह की लिवाली के चलते गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 125 रुपए की तेजी आई। सोना अब छह वर्ष के उच्चतम स्तर 32,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर है। वहीं क्वाइन मेन्युफैक्चर्स की ओर से मांग में कमी आने के कारण चांदी में 130 रुपए की गिरावट आई। चांदी आज 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो लंदन का सोना हाजिर 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 1233.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। जबकि दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा हालांकि 4.30 डॉलर की तेजी में 1,235.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी में 0.05 डॉलर उछलकर 14.740 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
यह भी पढ़ें : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत का विजय अभियान जारी, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
कारोबारी जानकारों के अनुसात सोने पर एक तो डॉलर के मजबूत होने का दबाव है, दूसरी तरफ इटली की वित्तीय स्थिति और अमेरिका-चीन विवाद जैसे मुद्दों से वैश्विक परिदृश्य में मची हलचल से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बना हुआ है।
वेब डेस्क, IBC24