धनतेरस पर सोने में तेजी, चांदी भी चमकी, जानिए कीमत

Ads

धनतेरस पर सोने में तेजी, चांदी भी चमकी, जानिए कीमत

  •  
  • Publish Date - November 5, 2018 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली। धनतेरस के मौके पर होने वाली खुदरा खरीददारी के कारण दिल्ली सराफ बाजार में सोमवार को सोने में 40 रुपए की तेजी आई और यह 32,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं धनतेरस के चलते सिक्कों की डिमांडढ़ने से चांदी भी 10 रुपए महंगी हुई। चांदी अब 39,540 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, राजपुर के उम्मीदवार की हार्ट अटैक से मौत 

कारोबारी जानकारों के मुताबिक अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से ग्लोबल मार्केट में पीली धातु को बल मिला लेकिन मंगलवार को होने वाले अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से इसकी बढ़त सीमित रही। वैश्विक बाजार की बात करें तो लंदन का सोना हाजिर 0.50 डॉलर की तेजी में 1,232.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। जबकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की तेजी में 1,234.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

 

वेब डेस्क, IBC24