सीईएससी का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये हुआ

Ads

सीईएससी का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - August 9, 2024 / 08:11 PM IST,
    Updated On - August 9, 2024 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) सीईएससी लिमिटेड का जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब छह प्रतिशत बढ़कर 388 करोड़ रुपये हो गया है। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है।

कंपनी ने बीएसई को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 368 करोड़ रुपये था।

तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,918 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,369 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय