नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) बिजली कंपनी सीईएससी लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 459 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का पिछले वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 386 करोड़ रुपये रहा था।
सीईएससी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,129 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले इसी तिमाही में 4,030 करोड़ रुपये थी।
कोलकाता स्थित सीईएससी विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण के कारोबार में संलग्न है।
भाषा निहारिका
निहारिका