रेलिगेयर हाउसिंग को अगले तीन साल में कर्ज वितरण दो हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान

Ads

रेलिगेयर हाउसिंग को अगले तीन साल में कर्ज वितरण दो हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 03:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) रेलिगेयर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (आरएचडीएफसी) को अगले तीन साल में उसका वितरित कर्ज बढ़कर दो हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

आरएचडीएफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘हम कम आय, अनौपचारिक वर्ग और किफायती आवास खंड में काम करते हैं। ये ऐसे खंड हैं, जिनमें बैंकों से ऋण नहीं मिलता है। अत: इन खंडों में कर्ज व आवास ऋण देने का अच्छा बाजार है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का नेट वर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये का है।

मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘हमने 2013-14 में सक्रिय कारोबार शुरू करने के बाद 1,600 करोड़ रुपये के आस-पास का कर्ज बांटा है। अब हम अगले तीन साल में इसे बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’’

भाषा सुमन महाबीर

महाबीर