ट्रंप के ईरान पर सीमित अमेरिकी हमले का संकेत देने के बाद कच्चातेल वायदा भाव में गिरावट

Ads

ट्रंप के ईरान पर सीमित अमेरिकी हमले का संकेत देने के बाद कच्चातेल वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 08:45 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल का वायदा भाव एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 6,963 रुपये प्रति बैरल रह गए। ऐसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि अमेरिका और ईरान के बीच का टकराव पूर्ण युद्ध में बदलेगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 110 रुपये या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,963 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 19,121 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चातेल के अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 108 रुपये या 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,970 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 3,860 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

व्यापारियों ने कहा कि हाल ही में आई तेजी के बाद, कमजोर वैश्विक मानक की वजह से कच्चे तेल में मुनाफावसूली हुई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अगस्त डिलीवरी अनुबंध का भाव गिरावट के साथ 73.14 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम गिरावट दर्शाता 77.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश