निचले स्तर पर लिवाली उभरने से सोना वायदा में तेजी

Ads

निचले स्तर पर लिवाली उभरने से सोना वायदा में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) घरेलू बाजार में सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बाद में कीमत कम होने पर लिवाली उभरने से इसमें तेज़ी आई और भाव 1,038 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। इस तरह, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में लगातार तीन सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,038 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,749 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,018 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी से कीमती धातु की कीमतों में उछाल आया, जबकि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी कीमतों को सहारा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा 36.44 डॉलर यानी एक प्रतिशत बढ़कर 4,118.84 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश