कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 9, 2025 / 12:07 PM IST,
    Updated On - June 9, 2025 / 12:07 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे सोमवार को कच्चे तेल का वायदा भाव मामूली रूप से गिरकर 5,469 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलिवरी वाले कच्चे तेल का भाव एक रुपये या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,469 रुपये प्रति बैरल पर आ गया, जिसमें 6,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदे कम करने के बाद कच्चे तेल की वायदा कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड न्यूयॉर्क में मामूली रूप से 0.08 डॉलर गिरकर 66.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय

ताजा खबर