नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 9,821 रुपये रही। अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़े आपूर्ति जोखिमों और वैश्विक आपूर्ति पर उनके असर पड़ने की आशंका के बीच मजबूत वैश्विक रुख के साथ कच्चे तेल में तेजी आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए कच्चे तेल की कीमत 156 रुपये यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 9,821 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 16,361 लॉट का कारोबार हुआ।
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने बताया कि सोमवार को कच्चे तेल की कीमत लगभग 9,800 रुपये प्रति बैरल के आसपास रही। अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़े आपूर्ति जोखिमों और वैश्विक आपूर्ति पर उनके असर पड़ने की आशंका के बीच मजबूत वैश्विक रुख के साथ कच्चे तेल में तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, जुलाई अनुबंध वाले ब्रेंट कच्चातेल 1.53 प्रतिशत बढ़कर 109.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) एक प्रतिशत बढ़कर 102.89 डॉलर प्रति बैरल रहा।
कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग के एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोमवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड क्रमश: 105 और 111 डॉलर प्रति बैरल पर रहे। बाजारों में होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के बीच कूटनीतिक प्रगति से कुछ सकारात्मक असर पड़ा।
दोनों मानक पिछले सप्ताह के चार साल के उच्चतम स्तर से नीचे रहे।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण