(EFPO 2.01 Platform Launch/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: EFPO 2.01 Platform Launch: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कई कर्मचारियों को पुराने PF अकाउंट, कई मेंबर आईडी और UAN लिंकिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खासकर उन कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी होती थी जो UAN सिस्टम लागू होने से पहले नौकरी कर रहे थे। ऐसे में PF बैलेंस ट्रांसफर, पैसे निकालने और क्लेम सेटलमेंट में दिक्कत आती थी। अब EPFO ने इन परेशानियों को कम करने के लिए EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म लॉन्च (EFPO 2.01 Platform Launch) किया है।
EPFO ने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को अपग्रेड (EFPO 2.01 Platform Launch) किया है और इसमें सर्विस हिस्ट्री फीचर जोड़ा गया है। इस सुविधा की मदद से कर्मचारी अपने पूरे नौकरी करियर से जुड़ी जानकारी एक ही जगह देख सकेंगे। अगर कोई पुराना PF अकाउंट छूट गया है या एक्टिव UAN से लिंक नहीं है तो उसकी पहचान करना भी आसान होगा। नए प्लेटफॉर्म में डेटा को सेंट्रलाइज्ड किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए EPFO कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी, जिन्होंने UAN के अनिवार्य होने से पहले कई कंपनियों में काम किया है। अब वे अपने पुराने PF खातों को खोजकर उन्हें रिकवर करने की प्रक्रिया को आसान बना सकेंगे।
UAN लागू होने से पहले कर्मचारियों को हर कंपनी की ओर से अलग-अलग मेंबर आईडी दी जाती थी। जब कर्मचारी नौकरी बदलते थे तो नई कंपनी एक नया PF अकाउंट बना देती थी। इस वजह से एक ही व्यक्ति के नाम पर कई PF मेंबर आईडी बन जाती थीं। इसी समस्या को दूर करने के लिए UAN सिस्टम शुरू किया गया। जिसमें कर्मचारी की सभी PF जानकारी एक ही अकाउंट से जुड़ जाती है। अब नौकरी बदलने पर नए नियोक्ता को सिर्फ कर्मचारी के UAN से नई मेंबर आईडी लिंक करनी होती है। इससे PF खाते को मैनेज करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।
हालांकि EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म के बाद (EFPO 2.01 Platform Launch) भी कुछ पुराने PF अकाउंट तुरंत रिकवर नहीं हो पाएंगे। इसका कारण रिकॉर्ड में गलत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि या माता-पिता के नाम में गलती हो सकती है। अगर सर्विस हिस्ट्री में पुराना PF अकाउंट नहीं दिख रहा है तो कर्मचारी को पुराने नियोक्ता से संपर्क करना पड़ सकता है। नियोक्ता रिकॉर्ड की जांच कर जानकारी अपडेट कराने में मदद कर सकता है।