सोने में 268 रुपये और चांदी में 1,126 रुपये की हानि

Ads

सोने में 268 रुपये और चांदी में 1,126 रुपये की हानि

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक बाजार में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 268 रुपये की हानि के साथ 50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,126 रुपये की गिरावट के साथ 62,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 63,315 रुपये था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि दर्शाता 1,901 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.37 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘‘निवेशकों को अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की समयसीमा के संदर्भ में नतीजा आने का इंतजार है जिससे सोने कीमतों में गिरावट देखी गई।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) विनीत दमानी का कहना है कि अमेरिका में कोरारेना वायरस के संदर्भ में नये प्रोत्साहन पैकेज पर समझौते की समयसीमा करीब आने से पहले निवेशकों में सतर्कता दिखाई दी जिससे सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में घट बढ हुई और मांग प्रभावित हुई।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर