Gold Price Today: महंगा हुआ गोल्ड फिर भी भीड़ कम नहीं! 83 हजार के करीब पहुंचा इस कैरेट का सोना, शादी के सीजन में कर रहे जमकर खरीदारी!

Ads

Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार दो दिन गिरावट के बाद अब फिर तेजी की राह पकड़ ली है। गोल्ड में आज तेजी देखने को मिल रही है, 24 कैरेट सोने की कीमत में 710 रुपये, 22 कैरेट की कीमत में 650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत में 530 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आई है।

  •  
  • Publish Date - January 9, 2026 / 11:03 AM IST,
    Updated On - January 9, 2026 / 11:04 AM IST

(Gold Price 09 January 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • लगातार दो दिन की गिरावट के बाद सोने में जोरदार तेजी
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹710 प्रति 10 ग्राम महंगा
  • 18 कैरेट के 8 ग्राम सोने की कीमत ₹83,344

नई दिल्ली: Gold Price 09 January 2026: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में गोल्ड के भाव बढ़े हैं। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 710 रुपये, 22 कैरेट सोना 650 रुपये और 18 कैरेट सोना 530 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,860 रुपये, 22 कैरेट का 1,27,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

दो दिन की गिरावट के बाद तेजी (Gold Price Hike)

बीते दो दिनों में सोने के दामों में कमजोरी देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 820 रुपये और 22 कैरेट सोना 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ था। लेकिन आज आई तेजी ने बाजार को फिर सहारा दिया है। खास बात यह है कि कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है। महंगे दामों से बचने के लिए कई ग्राहक अब 10 ग्राम की जगह 8 ग्राम सोना खरीदना पसंद कर रहे हैं। जहां आज 18 कैरेट का 8 ग्राम सोना करीब 83,344 रुपये में बिक रहा है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत (रुपये)

मात्रा आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹10,418 ₹10,365 + ₹53
8 ग्राम ₹83,344 ₹82,920 + ₹424
10 ग्राम ₹1,04,180 ₹1,03,650 + ₹530
100 ग्राम ₹10,41,800 ₹10,36,500 + ₹5,300

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के ताजा रेट (Today’s Latest Gold Price)

देश के बड़े महानगरों में भी सोने के भाव लगभग एक जैसे बने हुए हैं। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,38,710 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

आज देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट गोल्ड भाव 22 कैरेट गोल्ड भाव 18 कैरेट गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,38,860 ₹1,27,300 ₹1,04,180
मुंबई ₹1,38,710 ₹1,27,150 ₹1,04,030
कोलकाता ₹1,38,710 ₹1,27,150 ₹1,04,030
चेन्नई ₹1,39,640 ₹1,28,000 ₹1,06,800
बेंगलुरु ₹1,38,710 ₹1,27,150 ₹1,04,030
हैदराबाद ₹1,38,710 ₹1,27,150 ₹1,04,030
लखनऊ ₹1,38,860 ₹1,27,300 ₹1,04,180
पटना ₹1,38,760 ₹1,27,200 ₹1,04,080
जयपुर ₹1,38,860 ₹1,27,300 ₹1,04,180
अहमदाबाद ₹1,38,760 ₹1,27,200 ₹1,04,080

अन्य शहरों में क्या हैं भाव (What are the Prices in Other Cities?)

पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने के भाव मुंबई जैसे ही हैं। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,38,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना और अहमदाबाद में दाम थोड़े कम हैं, लेकिन अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। कुल मिलाकर देश के ज्यादातर शहरों में सोने के रेट लगभग स्थिर दिखाई दे रहा है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (रुपये प्रति 1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट सोना  22 कैरेट सोना 
जनवरी 09, 2026 ₹13,886 (+71) ₹12,730 (+65)
जनवरी 08, 2026 ₹13,815 (-27) ₹12,665 (-25)
जनवरी 07, 2026 ₹13,842 (-55) ₹12,690 (-50)
जनवरी 06, 2026 ₹13,897 (+60) ₹12,740 (+55)
जनवरी 05, 2026 ₹13,837 (+240) ₹12,685 (+220)
जनवरी 04, 2026 ₹13,597 (0) ₹12,465 (0)
जनवरी 03, 2026 ₹13,597 (-38) ₹12,465 (-35)
जनवरी 02, 2026 ₹13,635 (+114) ₹12,500 (+105)
जनवरी 01, 2026 ₹13,521 (+17) ₹12,395 (+15)
दिसंबर 31, 2025 ₹13,504 (-131) ₹12,380 (-120)

तेजी की मुख्य वजहें (Main Reasons for the Rise)

सोने की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे कई कारण हैं। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई को लेकर चिंता और डॉलर में कमजोरी से निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया भर के सेंट्रल बैंक भी सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। भारत में त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत से घरेलू मांग में इजाफा हुआ है, जिससे सोने के दामों को और समर्थन मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई है?

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई की चिंता, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण आज सोने के भाव बढ़े हैं।

दिल्ली में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव क्या हैं?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,38,860, 22 कैरेट ₹1,27,300 और 18 कैरेट ₹1,04,180 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

क्या बढ़े दामों के बावजूद सोने की खरीदारी जारी है?

हां, महंगे दामों के बावजूद ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन 10 ग्राम की जगह 8 ग्राम जैसे छोटे वजन को तरजीह दे रहे हैं।

किस शहर में सोना सबसे महंगा है?

चेन्नई में सोने के दाम सबसे ऊंचे हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,39,640 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।