Gold Rate 05 May 2026: लगातार दूसरे दिन इतने रुपये गिर गए सोने के दाम! 1.12 लाख के आसपास आया एक तोले का भाव, अब यही है खरीदारों के अच्छे दिन!

Ads

Gold Rate 05 May 2026: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नरमी देखने को मिली। वहीं आज चांदी के भाव में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश के बड़े शहरों में 24K, 22K और 18K सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। वैश्विक संकेतों से बाजार अस्थिरता के चलते निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 09:54 AM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 09:54 AM IST

(Gold Rate 05 May 2026/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • डॉलर मजबूत होने से सोने की मांग घटी
  • लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट दर्ज
  • दिल्ली में चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती

नई दिल्ली: Gold Rate 05 May 2026 in India: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग घट गई है। इसी वजह से सोने की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी रही। 5 मई को बाजार में स्थिरता के बाद आज फिर से कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना लगभग 1470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 1210 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, निवेशकों की खरीदारी में भी थोड़ी सुस्ती देखने को मिल रही है।

दिल्ली में सोने ताजा भाव (Gold Price Today)

राजधानी दिल्ली में आज सभी कैरेट के सोने में 10-10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 18 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,37,290 रुपये और 24 कैरेट 1,49,760 रुपये पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद इसमें भी गिरावट आई है। दिल्ली में चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,64,900 रुपये पर पहुंच गई है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 11,236 11,237 -1
8 ग्राम 89,888 89,896 -8
10 ग्राम 1,12,360 1,12,370 -10
100 ग्राम 11,23,600 11,23,700 -100

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (Gold Prices in Major Cities)

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,49,610 रुपये, 22 कैरेट 1,37,140 रुपये और 18 कैरेट 1,12,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। चेन्नई में कीमतें बाकी शहरों से थोड़ी ज्यादा हैं जहां 24 कैरेट सोना 1,52,720 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,16,790 रुपये तक पहुंच गया है। लखनऊ और दिल्ली में भी कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। जबकि अहमदाबाद और भोपाल में मामूली अंतर देखा गया है। जहां 24 कैरेट सोना 1,49,660 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,12,260 रुपये है।

भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,49,760 1,37,290 1,12,360
मुंबई 1,49,610 1,37,140 1,12,210
कोलकाता 1,49,610 1,37,140 1,12,210
चेन्नई 1,52,720 1,39,990 1,16,790
बेंगलुरु 1,49,610 1,37,140 1,12,210
हैदराबाद 1,49,610 1,37,140 1,12,210
लखनऊ 1,49,760 1,37,290 1,12,360
भोपाल 1,49,660 1,37,190 1,12,260
रायपुर 1,49,610 1,37,140 1,12,210
अहमदाबाद 1,49,660 1,37,190 1,12,260

चांदी की कीमत में गिरावट (Decline in Silver Prices)

चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट के बावजूद चारों बड़े महानगरों में रेट लगभग समान हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं चेन्नई में यह सबसे महंगी है और 2,69,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। पिछले कुछ दिनों में चांदी में तेजी के बाद यह गिरावट निवेशकों के लिए संतुलन का संकेत मानी जा रही है।

एक्सपर्ट का अनुमान (Expert Estimate)

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद का असर पड़ेगा। इससे लंबी अवधि में सोने में तेजी की संभावना बनी हुई है। फिर भी साल के अंत तक सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
मई 05, 2026 14,976 -1 13,729 -1
मई 04, 2026 14,977 -146 13,730 -120
मई 03, 2026 15,123 0 13,850 0
मई 02, 2026 15,123 48 13,850 30
मई 01, 2026 15,075 -213 13,820 -195
अप्रैल 30, 2026 15,288 229 14,015 210
अप्रैल 29, 2026 15,059 -49 13,805 -45
अप्रैल 28, 2026 15,108 -278 13,850 -255
अप्रैल 27, 2026 15,386 -33 14,105 -30
अप्रैल 26, 2026 15,419 0 14,135 0

इन्हें भी पढ़ें:

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

अमेरिकी डॉलर मजबूत होने और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग घटी, जिससे सोना सस्ता हुआ।

दिल्ली में आज सोने के रेट क्या हैं?

दिल्ली में 24 कैरेट ₹1,49,760, 22 कैरेट ₹1,37,290 और 18 कैरेट ₹1,12,360 प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दाम में कितना बदलाव आया है?

दिल्ली में चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती होकर ₹2,64,900 पर आ गई है।

आगे सोने का रुझान कैसा रह सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार लंबी अवधि में तेजी संभव है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रह सकता है।