नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच वैश्विक रूख में मजबूती के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,914 रुपये बढ़कर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,914 रुपये यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 1,46,868 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बाद बाजार के बेहतर होते माहौल से सोने की कीमतों में सुधार को समर्थन मिला।
ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि सोने की कीमतों में सुधार को भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से समर्थन मिला। अमेरिका और इजराइल के हाल के बयानों से संकेत मिला कि पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचों में और व्यवधान का जोखिम कम हो गया है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण