होंडा सितंबर से सिटी, अमेज की कीमतें बढ़ाएगी

Ads

होंडा सितंबर से सिटी, अमेज की कीमतें बढ़ाएगी

  •  
  • Publish Date - August 22, 2023 / 01:13 PM IST,
    Updated On - August 22, 2023 / 01:13 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) होंडा कार्स इंडिया अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए उसने यह फैसला किया।

कार विनिर्माता इस समय घरेलू बाजार में दो मॉडल – सिटी और अमेज़ बेचती है।

होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) कुणाल बहल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हम जितना संभव हो सके, उतना लागत दबाव को वहन करने की कोशिश कर रहे हैं। बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए हम सितंबर से सिटी और अमेज की कीमतों को संशोधित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल यह फैसला कर रही है कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाए।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय