आयकर विभाग ने 26 जुलाई तक 43,991 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये

Ads

आयकर विभाग ने 26 जुलाई तक 43,991 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये

  •  
  • Publish Date - July 30, 2021 / 04:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 43,991 करोड़ रुपये करदाताओं को रिफंड किये हैं।

इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 13,341 करोड़ रुपये और कंपनी कर मद में 30,651 करोड़ रुपये की राशि वापस की गयी।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर कहा है, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक अप्रैल, 2021 से 26 जुलाई, 2021 के बीच 21.03 लाख से अधिक करदाताओं के 43,991 करोड़ रुपये लौटाये हैं। इसमें 19,89,912 व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 13,341 करोड़ रुपये और कंपनी कर के तहत 1,12,567 इकाइयों को 30,651 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।’’

भाषा रमण मनोहर

मनोहर